• 22/04/2023

मौसम ने बदला मिजाज, CG में कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओला वृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

मौसम ने बदला मिजाज, CG में कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओला वृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ ही तेज बारिश हुई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में 4 लोगों की मौत हो गई है।

दिन भर की तेज धूप के बाद अचानक शाम होते ही तेज अंधड़ से घरों और कंस्ट्रक्शन एरिया में लगे तीन के शेड उड़ गए। वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गई। कई इलाकों में अंधड़ की वजह लाइट गुल हो गई है।

उधर मनेंद्रगढ़ और गौरेला पेंड्रा मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

इसके साथ ही कई इलाके में तेज गति से हवाएं चलने के साथ ही ओला वृष्टि होने की भी खबर है। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री को पार कर लिया था। जिसकी वजह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है।

Related post

CG Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा! अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

CG Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा! अज्ञात…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तरौद…
CG Police Transfer :  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी….

CG Police Transfer :  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत…

Spread the loveरायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुआ है। 4 निरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं, जिसका आदेश…
UCC पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ST समुदाय को रखा जाएगा दायरे से बाहर

UCC पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।…