• 22/04/2023

Breaking: आकाशीय बिजली गिरने से CG में यहां 3 की मौत, 2 घायल

Breaking: आकाशीय बिजली गिरने से CG में यहां 3 की मौत, 2 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच पिछले एक दो दिन से फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। मनेंद्रगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटना में 3 की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ में रहने वाले शिवचरण अपने बेटे अजीत और भांजे संतोष के साथ घर से कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा और भांजा घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक और घटना में बारिश से बचने के लिए चरचा थाना क्षेत्र के भारहीडीह निवासी सियोम टोप्पो और आशीष टोप्पो पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

Related post

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु…

Spread the loveनया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी धनंजय राठौर सयुक्त संचालक…
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में…

Spread the loveवन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण ‘ऑरेंज…
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण…

Spread the loveबलौदाबाजार विधानसभा में विकास की नई सुबह बलौदाबाजार, सिमगा और तिल्दा-नेवरा विकासखंड को मिली करीब 5 करोड़ रुपए के…