• 26/04/2023

CG में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत! धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

CG में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत! धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। आरोपी को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस रायपुर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लेकर आई थी।

मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। मुंगेली निवासी 50 वर्षीय श्याम मोदीकर के खिलाफ जमीन की रजिस्ट्री और वाहन दिलाने के नाम पर तकरीबन पौने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अपराध तारबहार पुलिस ने दर्ज किया था। जांच के दौरान परिवार के रायपुर के तेलीबांध में रहने की पुलिस को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर तारबहार थाना लाई।

आज सुबह अचानक आरोपी की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किया है।

न्यायिक जांच होगी

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। सीएसपी संदीप पटेल का कहना है कि लॉकअप के अंदर आरोपी की तबियत खराब होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कही है।

Related post

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, देखें LIVE

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास भी आज…
BREAKING : सीएम साय आज राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमो में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल

BREAKING : सीएम साय आज राजधानी में आयोजित कई…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम…
वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ नया कानून

वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी, राष्ट्रपति की…

Spread the loveनई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कानूनी कदम उठाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की…