• 29/04/2023

अतीक खुद पर करवाना चाहता था हमला, आखिर क्या था मकसद? हुआ खुलासा

अतीक खुद पर करवाना चाहता था हमला, आखिर क्या था मकसद? हुआ खुलासा
Spread the love

माफिया अतीक अहमद को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खुलासा हो रहा है। पुलिस जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस कस्टडी में खुद पर हमला कराने की अतीक ने एक बड़ी साजिश रची थी। अतीक खुद पर ही हमला करवाना चाहता था। अतीक का मकसद था कि पुलिस कस्टडी में उस पर हमला होने के बाद उसकी सुरक्षा बढ़ जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतीक ने साजिश रची थी कि साबरमती जेल से लाने के दौरान रास्ते में या फिर प्रयागराज में किसी जगह पर उस पर हमला किया जाए। इस हमले में उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना था। जिसके तहत बदमाशों को उस पर फायरिंग करना था और बम फेंकना था।

माफिया अपने ऊपर हमला कराकर यह जताना चाहता था कि उसकी जान को खतरा है और उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि प्लानिंग के तहत अतीक का गुर्गा मौके पर पहुंचा भी था और वह जगह थी कॉल्विन अस्पताल जहां नाटकीय हमले से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

यहां पुलिस जीप से उतरते वक्त अतीक किसी को इशारे करता नजर आया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। यहां जैसे ही वह जीप से उतरता है तो वह किसी को कुछ इशारा करता हुआ दिखाई दिया था। हालांकि उसके कुछ देर बाद ही गोली मारकर उसकी और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…