• 12/05/2023

छत्तीसगढ़ में CBI और ED का छापा, दुर्ग और रायपुर में चल रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में CBI और ED का छापा, दुर्ग और रायपुर में चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज सुबह-सुबह ईडी के साथ ही सीबीआई की टीम ने भी दबिश दी। ईडी की टीम ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में होटल कारोबारियों मंदीप चावला और गुरुचरण सिंह होरा के ठिकानों पर दबिश दी। वहीं सीबीआई की टीम ने दुर्ग में कारोबारी सुरेश कोठारी के यहां छापा मारा।

दुर्ग के पद्मनाभपुर में रहने वाले कोठारी बंधुओं के ठिकानों पर सुबह-सबुह CBI की टीम ने दबिश दी। सीबीआई ने यह छापेमारी कोलकाता में दर्ज शेयर धोखाधड़ी के मामले में की है।

बताया जा रहा है कि सुरेश कोठारी, श्रीपाल कोठारी और सिद्धार्थ कोठारी के ऊपर करोड़ों रुपये के शेयरों को धोखे से अपने नाम करने की शिकायत है। शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने कोलकाता में इसकी शिकायत की थी। मामला की सुनवाई कोलकाता कोर्ट में जारी है। इस मामले की CBI भी जांच कर रही हैं।

उधर छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने अनवर ढेबर को वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पिरिया से गिरफ्तार किया था। यह होटल गुरुचरण सिंह होरा का बताया जाता है। होरा का केबल व्यवसाय भी है।

Related post

Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष और मकर समेत इन 3…

Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को मेहनत का लाभ और मकर राशि…
CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…