• 23/08/2023

दिग्गज क्रिकेटर की मौत की खबर निकली झूठी, कहा- कोई ऐसे कैसे फैला सकता है

दिग्गज क्रिकेटर की मौत की खबर निकली झूठी, कहा- कोई ऐसे कैसे फैला सकता है
Spread the love

जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान रहे हीथ स्‍ट्रीक के मौत की खबर झूठी निकली। हीथ स्ट्रीक जिंदा हैं, बुधवार को उनके पूर्व खिलाड़ी साथी हेनरी ओलोंगा ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि ओलोंगा ने बाद में अपने पोस्ट को हटा दिया था। कुछ घंटों बाद उऩ्होंने हीथ के जिंदा होने की भी खबर पोस्ट की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर से विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई थी। कई क्रिकेटरों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि तक अर्पित कर दी।

ओलोंगा ने लिखा था, “स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया से चले गए, हेनरी ओलंगा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, ‘दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया से चले गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही।’

मीडिया से बातचीत में हीथ स्ट्रीक ने कहा कि मैं यह जानकर बहुत परेशान हूं कि किसी के मौत की खबर बगैर पुष्टि के सोशल मीडिया में कैसे फैलाई जा सकती है।

ओलंगा ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा कि स्ट्रीक जीवित हैं, मैंने उनसे बात की.. स्ट्रीक जीवित हैं। उनके निधन की खबर काफी तेजी के फैली। मैने अभी उनसे बात की। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। वह जीवित हैं।’

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के खम्हारडीह में बहुप्रतीक्षित 2500 किलोलीटर…
कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार –…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय में आयोजित 36वें…
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का पक्के घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर और कच्चे मकानों में रहने…