• 23/08/2023

बड़ा ऐलान: साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़नी होगी दो भाषाएं.. रिजल्ट ऐसे होगा तय

बड़ा ऐलान: साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़नी होगी दो भाषाएं.. रिजल्ट ऐसे होगा तय
Spread the love

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आगामी सालों के लिए शिक्षण क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जाने का खाका तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत अब बोर्ड परीक्षाएं साल में एक की बजाय दो बार आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कक्षा 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को दो भाषाओँ का भी अध्ययन करना होगा, इनमें एक भाषा भारतीय होनी चाहिए।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को स्ट्रीम चुनने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अब छात्रों को अपनी पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी।

इसके साथ ही अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इसमें छात्रों को दोनों सत्र की परीक्षाओं में से बेस्ट को फाइनल मान सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…