• 23/08/2023

‘भारत का चंद्रोदय’: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग, रचा इतिहास

‘भारत का चंद्रोदय’: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग, रचा इतिहास
Spread the love

Chandrayaan-3 Moon Landing Successful: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग पर सारी दुनिया नजर जमाए हुई थी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश भर में दुआएं की जा रही थी।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और सोवियत संघ के बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है। इसरो ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था।

रुस का मिशन लूना हुआ असफल

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का पहला देश है। दो दिन पहले ही दक्षिण ध्रुव पर रुस का मिशन लूना असफल हो गया था। इस लिहाज से सारी दुनिया की नजर भारत पर टिकी हुई थी।

अब आदित्य एल-1 मिशन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिन को हमेशा याद रखेगा और यह उज्ज्वल भविष्य का मार्ग तय करेगा। पीएम ने कहा कि इसरो जल्द ही सूर्य के लिए आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करेगा और उसकी मंगल ग्रह पर जाने की भी योजना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया की उपलब्धि है और ग्लोबल साउथ समेत सभी देश इसे हासिल करने में सक्षम हैं।

Related post

चंद्रयान-3 की देख सकेंगे Live ‘सॉफ्ट लैंडिंग’, जानें कब और कैसे

चंद्रयान-3 की देख सकेंगे Live ‘सॉफ्ट लैंडिंग’, जानें कब…

Spread the loveअंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के प्रयास को 23 अगस्त को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 मिशन…
छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, रितिका ध्रुव का NASA प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन, CM ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, रितिका…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है. प्रदेश की बेटी रितिका ध्रुव का चयन नासा के सिटीजन…
अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत रचने जा रहा इतिहास…

अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत…

Spread the loveनई दिल्ली। अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी पकड़ और मजबूत बनाते हुए भारत जल्द ही गगनयान मिशन को लॉन्च करने…