• 11/07/2022

अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत रचने जा रहा इतिहास…

अंतरिक्ष विज्ञान में इस मिशन के साथ ही भारत रचने जा रहा इतिहास…
Spread the love

नई दिल्ली। अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी पकड़ और मजबूत बनाते हुए भारत जल्द ही गगनयान मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। इसके तहत भारत एक से दो लोगों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने एक बयान में कहा कि गगनयान मिशन की तैयारी हो चुकी है। आने वाले वर्ष में भारत इसके लिए 2 ट्रायल लेगा। पहले ट्रायल में मानव रहित मिशन जी-वन होगा। इसके बाद व्योममित्र नामक रोबोट, जिसे इसरो ने तैयार किया है स्पेस फ्लाट से भेजा जाएगा। इन दोनों मिशन के रिजल्ट का विश्लेषण करने के बाद अंतिम चरण में एक या दो लोगों को अंतरित में भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : विजय माल्या को अवमानना केस में 4 माह की सजा, यह है मामला

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने एक भाषण में इस बात का इशारा कर दिया था कि भारत साल 2022-23 तक अंतरिक्ष विज्ञान में एक लंबी छलांग लगाने को तैयार है। इधर गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के चार पाॅयलटों ने रूस में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इधर पाॅयलटों ने मास्को के नजदीक जियोजनी सिटी स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेगा अडानी ग्रुप, बताया क्या है पूरा प्लान

Related post

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…
भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरफील्ड, चीन की निकल जाएगी हवा

भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे…

Spread the loveगलवान झड़प के बाद से ही भारत और चीन के रिश्ते में तल्खी देखी जा रही है। एलएसी पर…