• 26/08/2023

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान-3 जहां उतरा उस जगह का नाम शिवशक्ति- PM मोदी का ऐलान

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान-3 जहां उतरा उस जगह का नाम शिवशक्ति- PM मोदी का ऐलान
Spread the love

चंद्रमा में जिस जगह पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की है, अब उस जगह को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही 23 अगस्त को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। ये ऐलान स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो देशों दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा समाप्ति के बाद शनिवार को सीधे बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचकर, चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक अलग स्तर की खुशी महसूस कर रहा हूं। ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं। इस बार मैं बहुत बेचैन था। मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन आपके साथ था। भारत चंद्रमा पर है। हमारा राष्ट्रीय गौरव चंद्रमा पर है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के…

Spread the loveरायपुर :- उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को…
वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत…
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण…