• 26/08/2023

अवैध सिलेंडर से ट्रेन की कोच में लगी आग, 10 की मौत, 20 घायल

अवैध सिलेंडर से ट्रेन की कोच में लगी आग, 10 की मौत, 20 घायल
Spread the love

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ से रामेश्वरम जा रही एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक यात्री अवैध तरीके से सिलेंडर लेकर आए थे, जिसमें ब्लास्ट होने की वजह से ही आग लगी है।

अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। उसी दौरान उस में आग लग गई। सुबह 5.15 बजे इसकी सूचना मिली। 5.45 बजे आग बुझाने का काम शुरु हुआ। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश के सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की थर्ड पार्टी बुकिंग कराई थी। कोच में 63 लोग सफर कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस कोच में अवैध तरीके से सिलेंडर लाया गया था। सुबह चाय-नाश्ता तैयार करने के लिए उस सिलेंडर का उपयोग करने लगे, जिसकी वजह से कोच में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

हादसे में झुलसे लोगों को इलाज के लिए गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेलवे ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…