• 26/08/2023

इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती, होटल बुलाकर रेप, पूर्व सांसद का बेटा गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती, होटल बुलाकर रेप, पूर्व सांसद का बेटा गिरफ्तार
Spread the love

मेरठ के पूर्व महापौर और बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश अखलाक को पुलिस बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर दिल्ली की एक युवती से दोस्ती की और फिर मेरठ लाकर उससे रेप किया। पुलिस ने दानिश का लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता एक छात्रा है। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने खुद को सिंगल बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। फिर उसे मिलने के लिए मेरठ के एक होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने उससे रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दानिश के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का अब मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…