• 26/08/2023

बच्ची ने सुपरकंप्यूटर से भी तेज साल्व किए गणित के कठिन सवाल, देखें वीडियो

बच्ची ने सुपरकंप्यूटर से भी तेज साल्व किए गणित के कठिन सवाल, देखें वीडियो
Spread the love

मैथ्स का नाम सुनकर बच्चों से लेकर बड़े-बड़े तक को घबराहट शुरु हो जाती है। आलम यह है कि अब छोटी-छोटी सी कैलकुलेशन के लिए भी कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक छोटी सी बच्ची का दिमाग किसी सुपर कम्प्यूटर की तरह-तरह बड़ी से बड़ी गणनाओं को पलक झपकने से भी पहले सॉल्व कर देता है। इस बच्ची का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर बच्ची का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बच्ची के दिमाग को अमेरिका के सुपर कम्प्यूटर से भी तेज बताया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, “यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें. Amazing”

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 801.7K से ज्यादा देखा गया है। वीडियो में लड़की को अबेकस गिनती का उपयोग करते हुए दिया गया है। जहां वह अपने हाथों से इशारा कर-कर के तेजी से गणितिय सवालो का जवाब देती है। लड़की की जवाब देने की स्पीड इतनी ज्यादा है कि देख कर महसूस होता है कि शायद कैलकुलेटर और कंप्यूटर में भी इतनी तेजी से गणना नहीं कर पाएंगे।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…