• 29/08/2023

मासूम को मारी टक्कर, बाइक में फंसकर 1 किलोमीटर घसीटते चला गया, हुई मौत

मासूम को मारी टक्कर, बाइक में फंसकर 1 किलोमीटर घसीटते चला गया, हुई मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेलने के दौरान एक 4 साल के बच्चे की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बच्चा लेग गार्ड में फंस गया। बाइक चालक गाड़ी रोकने के बजाय 1 किलोमीटर तक बच्चे को घसीटता हुआ ले गया। इस घटना में बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कूरलापारा में रहने वाला 4 वर्षीय रेयांश साहू अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा अमरजीत नेताम नाम के एक युवक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा लेग गार्ड में फंस गया।

बावजूद इसके आरोपी ने बाइक नहीं रोकी और एक किलोमीटर दूर निषाद पारा तक घसीटता हुआ ले गया। ग्रामीणों के चिल्लाने के बावजूद युवक नहीं रुका आखिरकार 1 किलोमीटर तक घिसटने के बाद लहूलुहान बच्चा गाड़ी से खुद ही गिर गया। बच्चे को तत्काल इलाज लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस नेआरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…