• 06/09/2023

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षिका के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षिका के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला शिक्षिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने शिक्षिका की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

मामला जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को शंकरगढ़ बलरामपुर की रहने वाली महिला शिक्षिका अपने दो परिचित युवकों सद्दाम और इम्तियाज के साथ जशपुर-बलरामपुर सीमा में स्थित दनगिरी वाटरफॉल घूमने के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान दोनों युवक उसे पास के जंगल में ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता पुलिस थाना पहुंची और उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है।

आपको बता दें सप्ताह भर पहले राखी मनाकर लौट रही दो सगी बहनों के साथ राजधानी रायपुर में 10 युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…