• 06/09/2023

बड़ा हादसा: शिवनाथ नदी में पिकअप वाहन गिरा, दो बच्चियों समेत 4 की मौत

बड़ा हादसा: शिवनाथ नदी में पिकअप वाहन गिरा, दो बच्चियों समेत 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। शिवनाथ नदी में एक पिकअप वाहन गिरने से दो बच्चियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन और सभी का शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।

मृतक की पहचान ललित कुमार साहू, बोरसी निवासी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ड्राइवर था। वहीं इस हादसे में मृतक महिला और दो बच्चियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

हादसा मंगलवार रात का है। बताया जा रहा है कि महेन्द्र कैम्पा नाम के एक पिकअप वाहन में सवार होकर सभी राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रहे थे। इसी दौरान शिवनाथ नदी की पुलिया में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरी।

सूचना के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए नदी में उतर गई। कुछ घंटों की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सभी के शव को बरामद कर लिया।

फिलहाल मृतिका कौन थी और वे लोग कहां से आ रहे थे। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक ललित साहू के परिवार को दे दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 27 May 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई…
Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 27 May 2026 : आज 27 मई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Spread the loveरायपुर- बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या…