• 09/09/2023

BIG BREAKING: पूर्व CM गिरफ्तार, बेटे को भी लिया हिरासत में, ये है मामला

BIG BREAKING: पूर्व CM गिरफ्तार, बेटे को भी लिया हिरासत में, ये है मामला
Spread the love

आंध्र प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार 9 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को 250 करोड़ से ज्यादा के स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके बेटे लोकेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी नंदयाल शहर से की गई गई है। DIG रघुरामी रेड्डी के नेतृत्व में CID के अधिकारी और पुलिस की टीम शनिवार तड़के कैंप साइट पहुंची जहां चंद्रबाबू नायडू ठहरे थे। सीआईडी की टीम ने पूर्व सीएम को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पार्टी समर्थकों के साथ उनकी झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद कैंप साइट पर ही उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। जिसके बाद उन्हें विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें कोर्ट में मेश किया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

बेटा लोकेश हिरासत में

उधर पदयात्रा कर विजयवाड़ा जा रहे चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश को आंध्र पुलिस ने ईस्ट गोदावरी जिले में रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी और हमले की जताई थी आशंका

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने 6 सितंबर को अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक दो दिन में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है या फिर उनके ऊपर हमले हो सकते हैं।

ये है मामला

आपको बता दें स्किल डेवलपमेंट घाटाला मामले में CBI ने 9 दिसंबर 2021 को एफआईआर दर्ज की थी। मामले में 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन इस FIR में चंद्रबाबू नायडू का नाम नहीं था।

 

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…