• 09/09/2023

ट्रेन में सांप: यात्रियों ने नहीं दिए पैसे तो सपेरों ने ट्रेन के अंदर छोड़ दिए सांप, मच गई भगदड़ फिर..

ट्रेन में सांप: यात्रियों ने नहीं दिए पैसे तो सपेरों ने ट्रेन के अंदर छोड़ दिए सांप, मच गई भगदड़ फिर..
Spread the love

ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं। ऐसे ही यूपी के महोबा में यात्री ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान पर उस समय बन आई जब पैसे नहीं देने पर एक सपेरे ने सांप छोड़ दिया। ट्रेन के अंदर सांप छोड़े जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल रुम को इसकी सूचना दे दी।

मामला हावड़ा से चलकर ग्वालियर जा रही चंबल एक्सप्रेस का है। ट्रेन के जनरल बोगी में बांदा स्टेशन से 4 सपेरे सवार हुए। सपेरे यात्रियों से पैसे मांगने लगे। कुछ यात्रियों ने सपेरों को पैसे भी दिए लेकिन कुछ ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद कुछ यात्रियों से सपेरों की बहस शुरु हो गई। इसी बीच गुस्साए सपेरों ने ट्रेन के अंदर सांप छोड़ दिए।

सांप को देखकर यात्री दहशत में आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग सीटों पर चढ़ गए। उधऱ जैसे ही महोबा स्टेशन के पास ट्रेन की गति धीमी हुई तो सांप को पकड़कर सपेरे ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि सांप ने किसी भी यात्री को काटा नहीं लेकिन जब तक सपेरे भागे नहीं तब तक बवाल जरुर कट गया। महोबा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी की टीम बोगी में पहुंची और यात्रियों से पूछताछ करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…