• 09/09/2023

बड़ी खबर: NIA ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में की छापेमारी, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

बड़ी खबर: NIA ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में की छापेमारी, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में छापेमार कार्रवाई की। NIA ने जून में तेलंगाना के कोठोगुडेम के चेरला में 3 आरोपियों के पास से बरामद विस्फोटक सामग्री, लेथ मशीन औऱ ड्रोन जब्त किया था। जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 12 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। मामले के आरोपियों ने देश विरोधी एजेंडे के तहत प्रतिबंधित संगठन को कच्चा माल उपलब्ध करा रहे थे।

इसी सिलसिले में आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में NIA ने छापामारी की। जून में तीनों आरोपियों के पास से बरामद सामग्रियों का इस्तेमाल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के खिलाफ किया जाना था।

NIA ने तेलंगाना के वारंगल में 5 जगहों और भद्राद्री कोठागुदम में 2 स्थानों के अलावा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक स्थान पर आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी ली। इस दौरान डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

आपको बता दें प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) द्वारा पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में आधुनिक हथियारों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर हिंसक वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं।

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…