• 10/09/2023

हाथियों के लिए कब्रगाह बना छत्तीसगढ़, फिर एक हाथी बेमौत मारा गया!

हाथियों के लिए कब्रगाह बना छत्तीसगढ़, फिर एक हाथी बेमौत मारा गया!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में आज सुबह खेत में एक हाथी का शव मिला। सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि करंट लगने से हाथी की मौत हुई होगी।

बताया जा रहा है कि कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र मेंढरमार कालोनी में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ गई थी। हाथी भोजन और पानी की तलाश में गांव का रुख कर लेते हैं। भोजन की तलाश में पहुंचे हाथी ग्रामीणों के घरों के साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। माना जा रहा है कि फसल को हाथी से बचाने के लिए ग्रामीण ने खेत में करंट वाले तार लगाए होंगे।

55 हाथी की मौत

में पिछले 3 साल में 55 हाथियों की मौत हुई है, जिसमें अकेले 14 हाथी की करंट लगने से जान गई है। 6 महीना पहले 15 मार्च 2023 को यह लिखित जानकारी वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने दी थी। इन 6 महीने में इसी तरह कई हाथियों की मौतें हो चुकी है।

शिकारियों ने 6 हाथी की ली जान 

मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया था कि 14 हाथियों की मौत करंट से हुई थी। जिसमें 6 हाथियों की मौत शिकारियों द्वारा लगाए गए करंट से हुई है।

58581 प्रकरण दर्ज

छत्तीसगढ़ में हाथियों और मानवों के बीच जारी द्वंद्व को इसी से समझा जा सकता है कि तीन साल में जान-माल की हानि के 58581 प्रकरण दर्ज किए गए।

 

 

Related post

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश…
आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले, सुशासन तिहार में जिले को मिली बड़ी सौगात

आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले,…

Spread the loveमुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 10 गांवों तक पहुंचेगी बिजली, दशकों का इंतजार होगा खत्म रायपुर। सुशासन तिहार-2026 के…
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने…

Spread the love00 मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि रायपुर। सुशासन तिहार के…