• 10/09/2023

गैंगरेप के बाद कपड़े भी ले गए बदमाश, निर्वस्त्र हालत में पीड़िता आधे घंटे तक सड़क पर मांगती रही मदद, लोगों ने गाड़ी तक नहीं रोकी

गैंगरेप के बाद कपड़े भी ले गए बदमाश, निर्वस्त्र हालत में पीड़िता आधे घंटे तक सड़क पर मांगती रही मदद, लोगों ने गाड़ी तक नहीं रोकी
Spread the love

देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसक यौन अपराधों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है। यहां एक महिला का अपहरण कर 3 बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। अपनी हवस की प्यास बुझाने  के बाद बदमाश उसके कपड़े लेकर फरार हो गए और उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़ दिया। भीड़भरे रास्तों पर बदहवास महिला लोगों से रोते बिलखते हुए मदद की गुहार लगाते रही लेकिन उसे पागल समझकर किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की।

मामला गंगापुर थाना इलाके का है। शनिवार को महिला खाना खाने के बाद टहलने निकली थी। इसी दौरान कार सवार 3 बदमाशों ने उसका किडनैप कर लिया। बदमाश महिला को गंगापुर से तकरीबन 8-10 किलोमीटर दूर एक खंडहर में ले गए। वहां उन्होंने महिला से बलात्कार किया और फिर उसके कपड़े लेकर फरार हो गए। बदहवास हालात में निर्वस्त्र महिला सड़क पर आकर लोगों से मदद की गुहार लगाती रही  लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को इस हालत में देखने के बावजूद कोई मदद नहीं की।

उसी दौरान वहां से निकले एक बाइक सवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निर्वस्त्र हालत में देखकर गाड़ी के सीट कवर से उसका तन ढका और उसे अपने साथ थाना ले आई। महिला सिपाही ने कपड़े लाकर उसे पहनने के लिए दी। थाना में पूछताछ में महिला ने अपने साथ ही हुई दरिंदगी की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के साथ जिस जगह दरिंदगी हुई वहां पुलिस पहुंची। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। मामले में पुलिस ने हुलिए के आधार पर 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…