• 13/09/2023

गोलीकांड: दो पक्षों में गोलीबारी, 5 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, ये है मामला

गोलीकांड: दो पक्षों में गोलीबारी, 5 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, ये है मामला
Spread the love

मध्य प्रदेश के दतिया में मामूली सी बात पर दो समाज के लोगों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं।

घटना आज बुधवार सुबह की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में रहने वाले प्रकाश डांगी का गांव में रहने वाले प्रीतम पाल से खेत में मवेशी घुस जाने के नाम पर विवाद हुआ। जिसके बाद बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डांगी समाज और पाल समाज के लोगों ने बंदूकें निकाल ली। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में प्रकाश डांगी और उसका पुत्र सुरेंद्र डांगी और भाई रमेश डांगी की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के राघवेंद्र पर और राजेंद्र पाल ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है गांव में दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिन से ये विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले भी धान के खेत में मवेशी घुस गए थे। उस दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच में सुलह की कोशिशें हुई थी। लेकिन आज सुबह इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

Related post

Aaj ka Panchang 13 August 2026: सावन की शुक्ल प्रतिपदा तिथि आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 13 August 2026: सावन की शुक्ल…

Spread the loveAaj ka Panchang: 13 अगस्त 2026, गुरुवार को पवित्र सावन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सावन का…
Aaj Ka Rashifal : आज 13 अगस्त को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 13 अगस्त को कैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 13 August 2026: आज चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव…
बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…