• 13/09/2023

5300 से ज्यादा की मौत, 15000 लापता, विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने मचाई तबाही

5300 से ज्यादा की मौत, 15000 लापता, विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने मचाई तबाही
Spread the love

अफ्रीकन देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से अब तक तकरीबन 5300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में और भी ज्यादा इजाफा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

लीबिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक पूरी तरह से तबाह हो चुके डर्ना शहर में मरने वालों की संख्या 5300 से ज्यादा हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ की वजह से दो बांध टूट गए। जिसके बाद पानी का सैलाब आ गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग बह गए। जिनमें बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 15000 लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा में अब तक 1000 से ज्यादा शवों को बरामद किया जा चुका है।

आपदा के 36 घंटे बाद भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में इलाके की सड़कें बह गई जिसकी वजह से राहत एवं बचाव कार्य में रेसक्यू टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डेर्ना से लौटकर आने के बाद लीबिया के आपदा मामलों के मंत्री हिचेम चिकीओत ने बताया कि मैं विनाशकारी बाढ़ को देखकर लौटा हूं। यहां चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी है। शवों को रखने के लिए अस्पताल में जगह कम पड़ रही है। इसलिए मौत के आंकड़ों की सही संख्या बता पाना मुमकिन नहीं है।

Related post

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026: अक्टूबर महीने का दूसरा दिन कई राशियों के लिए नई खुशियां, धन लाभ…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…