• 13/09/2023

गोलीकांड: दो पक्षों में गोलीबारी, 5 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, ये है मामला

गोलीकांड: दो पक्षों में गोलीबारी, 5 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, ये है मामला
Spread the love

मध्य प्रदेश के दतिया में मामूली सी बात पर दो समाज के लोगों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं।

घटना आज बुधवार सुबह की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में रहने वाले प्रकाश डांगी का गांव में रहने वाले प्रीतम पाल से खेत में मवेशी घुस जाने के नाम पर विवाद हुआ। जिसके बाद बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डांगी समाज और पाल समाज के लोगों ने बंदूकें निकाल ली। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में प्रकाश डांगी और उसका पुत्र सुरेंद्र डांगी और भाई रमेश डांगी की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के राघवेंद्र पर और राजेंद्र पाल ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है गांव में दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिन से ये विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले भी धान के खेत में मवेशी घुस गए थे। उस दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच में सुलह की कोशिशें हुई थी। लेकिन आज सुबह इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

Related post

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक खड़े ट्रक…
NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20…

Spread the loveरायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़…
अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-री परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद…