• 21/09/2023

Gang Rape: 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप, परिवार को पूरी रात बंधक बनाकर की दरिंदगी, चौथी की मौत

Gang Rape: 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप, परिवार को पूरी रात बंधक बनाकर की दरिंदगी, चौथी की मौत
Spread the love

हरियाणा के पानीपत से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फॉर्म हाउस में रहकर काम करने वाले एक परिवार की 3 महिलाओं के साथ बदमाशों ने हथियारों की नोक पर गैंगरेप किया। बदमाशों की मारपीट दरिंदगी से एक बीमार महिला की मौत भी हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित डेरा और मछली फॉर्म हाउस में बीती रात तकरीबन 1 बजे हथियारों से लैस 4-5 नकाबपोश युवक घुसे। यहां एक प्रवासी परिवार अपने बच्चों के साथ रहता है। बदमाशों ने मारपीट करते हुए परिवार के सभी पुरुषों और बच्चों को बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया।

उसके बाद महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर सारी रात उनसे गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार महिलाओं में उम्र 24, 25 और 35 साल है। सुबह 4 बजे तक महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और घर में मौजूद 13 हजार रुपये नगदी के साथ ही जेवरात भी लूट कर ले गए।

इसे भी पढ़ें: Big Action: कनाडा के नागरिकों की इंडिया में नो एंट्री, भारत ने वीजा पर लगाई रोक

सुबह उन्होंने फोन कर फॉर्म मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसान ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए पानीपत अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश थोड़ी दूर स्थित एक मजदूर के घर पर भी गए थे। वहां उन्होंने 45 वर्षीय एक महिला से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घर में रखे 5 हजार रुपये भी लूट लिए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

Related post

CG : जंगल में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

CG : जंगल में युवती का शव मिलने से…

Spread the loveराजिम।  फिंगेश्वर क्षेत्र के बाबाकुटी जंगल से बुधवार शाम सामने आई एक घटना ने इलाके के लोगों को हैरान…
CG : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

CG : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ :…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन…

Spread the love वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्यों को मार्च-2027 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम नहीं करने…