• 23/09/2023

ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट सवार का काटा 29 हजार का चालान, आप न करें ये गलती

ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट सवार का काटा 29 हजार का चालान, आप न करें ये गलती
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट सवार एक युवक का 29 हजार का चालान काटा है। जिस युवक का पुलिस ने इतना भारी भरकम चालान काटा है। उस पर नशे में गाड़ी चलाने, मोडिफाई साइलेंसर लगाने सहित मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य़ धाराओं का उल्लंघन किया था।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। महावीर नगर में पुलिस चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेज आवाज करती बुलेट से अमलीडीह का रहने वाला अजीत उर्फ धर्मेन्द्र महानंद नाम का युवक गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका और उससे गाड़ी के कागजात मांगे।

युवक के पास ना तो लायसेंस था और ना ही गाड़ी के कागजात।  इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई। जिसमें अल्कोहल सेवन पाया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने बगैर लायसेंस गाड़ी चलाना, गाड़ी के कागजात नहीं होने, मॉडिफाई साइलेंसर, नशे की हालत में गाड़ी चलाना जैसे कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाया। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मालिक और वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 हजार का चालान काटा।

ट्रैफिक पुलिस ने बिना लायसेंस और बीमा, नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 185, 146/196 के तहत अजीत उर्फ धर्मेन्द्र महानंद पर 17000 रूपये का जुर्माना लगाया। वहीं बिना लासयेंस धारी वाहन चालक को गाड़ी चलाने देना, बीमा नहीं होने और मोडिफाई सायलेंसर का उपयोग करने पर वाहन मालिक कबीर महानंद के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 5/180, 146/196, एवं 182 (क) 4 के तहत 12000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…