• 23/09/2023

पुलिस थाना के अंदर ही चोरों ने कर दिया हाथ साफ, हो रही है फजीहत

पुलिस थाना के अंदर ही चोरों ने कर दिया हाथ साफ, हो रही है फजीहत
Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर से चोरी का बेहद हैरान कर देना वाला ऐसा मामला सामने आया है। जिससे पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। चोरों ने और कहीं नहीं बल्कि पुलिस थाना के अंदर ही हाथ साफ कर दिया। मामला सिकंदरपुर ओपी का थाना का है।

शुक्रवार की रात तेज बारिश हो रही थी। उस दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर वेंटिलेटर तोड़कर मालखाने के अंदर घुस गए और वहां रखी शराब की पांच पेटी और अन्य सामान ले उड़े। पुलिस कर्मियों को शनिवार सुबह चोरी की घटना का पता चला तो उनके होश पाख्ता हो गए।

घटना के बाद पुलिसर्मी एक्शन में आ गए और आस-पास के इलाके में छापेमारी शुरु की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब की दो पेटियां जब्त कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन पेटी शराब और झोले में रखा सामान अभी जब्त नहीं किया जा सका है।

आपको बता दें बिहार में शराबबंदी की वजह से पुलिस छापा मारकर शराब जब्त कर उसे थाने के मालखाने में रखती है। सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने भी शराब जब्ती कर उसे मालखाने में रखा हुआ था। चोरों को इसकी जानकारी थी। फिर क्या मौका मिलते ही चोरों ने थाने में ही हाथ सफा कर दिया। इस मामले में पुलिस को शुरुआती सफलता तो मिल गई है लेकिन उसकी फजीहत भी जमकर हो रही है।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी तबादला सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों…
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण

मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर परसगढ़ी में शुक्रवार को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और विकास का अनूठा संगम देखने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना सतीश थौरानी के…