• 27/09/2023

ISRO चांद और सूर्य मिशन के बाद इन ग्रहों पर जाने का बना रहा प्लान, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

ISRO चांद और सूर्य मिशन के बाद इन ग्रहों पर जाने का बना रहा प्लान, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा
Spread the love

इसरो का मिशन मून सक्सेसफुल रहा है। इसके बाद सूर्य से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए आदित्य एल-1 मिशन की लॉन्चिंग की। तो अब इसके बाद इसरो का भविष्य का क्या प्लान है? इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसरो ने ऐसे तारों के रहस्यों का सामने लाने का प्लान बनाया है, जिन पर पर्यावरण होने की बात कही जाती है या जो सौरमंडल के बाहर स्थित हैं।

एस सोमनाथ भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में कहा कि इसरो शुक्र ग्रह के अध्ययन के लिए एक मिशन बनाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही अंतरिक्ष के जलवायु और पृथ्वी पर उसके प्रभाव का अध्ययन के लिए दो उपग्रह भेजने की भी योजना है।

उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर में एक्सपोसैट या एक्स-रे पोलरीमीटर सैटेलाइट प्रक्षेपण के लिए तैयार है। जो कि समाप्त होने की प्रक्रिया से गुजर रहे तारों का अध्ययन करने के लिए है। इसरो प्रमुख ने कहा कि हम एक्सोवर्ल्ड्स नामक एक उपग्रह के कांसेप्ट पर भी विचार कर रहे हैं जो हमारे सौरमंडल से बाहर के ग्रहों और अन्य तारों का चक्कर लगा रहे ग्रहों का अध्ययन करेगा।

उन्होंने कहा कि सौरमंडल के बाहर 5,000 से अधिक ज्ञात ग्रह हैं जिनमें से कम से कम 100 पर पर्यावरण होने की बात मानी जाती है। हम मंगल पर एक अंतरिक्षयान उतारने की योजना बना रहे हैं।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…