• 28/09/2023

रमन सिंह की कट सकती है टिकट, बाकी दो राज्यों के पूर्व और वर्तमान CM का क्या है भविष्य? तीन राज्यों के लिए बीजेपी ने बनाई खास रणनीति

रमन सिंह की कट सकती है टिकट, बाकी दो राज्यों के पूर्व और वर्तमान CM का क्या है भविष्य? तीन राज्यों के लिए बीजेपी ने बनाई खास रणनीति
Spread the love

इस साल के अंत में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है। बीजेपी तीनों राज्यों में बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ने जा रही है। कर्नाटक चुनाव में मिली शिकस्त के बाद और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने राज्यों में नुकसान से बचने के लिए बगैर चेहरे के ही चुनावी मैदान में उतर रही है। रणनीति के तहत बीजेपी राज्यों के बड़े चेहरो को विधानसभा की बजाय लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इसी रणनीति के तहत बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का टिकट काट सकती है। रमन सिंह की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी उनकी जगह उनके पुत्र अभिषेक सिंह को राजनांदगांव या फिर कवर्धा सीट से टिकट दे सकती है। पार्टी ने रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह को खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव में उतारा है। विक्रांत सिंह पार्टी में लगातार एक्टिव भी थे और खैरागढ़ में उनके परिवार का दबदबा भी है। वहीं रमन सिंह को लेकर चर्चा है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर केन्द्र की राजनीति में ला सकती है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दूसरी लिस्ट में भी जगह नहीं मिली है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान का नाम पहली लिस्ट में शामिल था। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘मामा’ के नाम से विख्यात शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी पार्टी बड़ा फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी उन्हें बैठाने पर विचार तो कर ही रही है साथ ही वह नाराजगी से भी बचना चाहती है। लिहाजा पार्टी शिवराज सिंह चौहान को लेकर अभी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहती।

हालांकि पार्टी ने  मध्य प्रदेश में बीजेपी तीन केन्द्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया है। चुनाव के बाद पार्टी अगर सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो इन्हीं में से किसी एक को सीएम बनाया जा सकता है।

वहीं राजस्थान में भी पार्टी बगैर सीएम फेस के ही चुनाव में उतरेगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने फौरी तौर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी से बचने के लिए उन्हें चुनाव जीतने के बाद सीएम बनाए जाने का आश्वासन दिया है। हालांकि पुख्ता तौर पर पार्टी ने पूर्व सीएम से किसी भी तरह का कोई वादा नहीं किया है।

 

Related post

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम,…

Spread the love अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती…

Spread the loveआदिवासी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. बुधरी ताती के योगदान की मुख्यमंत्री ने की…
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना मन की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना मन की…

Spread the loveप्रधानमंत्री की ‘मन की बात विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा    मुख्यमंत्री  साय ने मुख्यमंत्री…