• 30/09/2023

खालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा में जाने से रोका, भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया मुद्दा

खालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा में जाने से रोका, भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया मुद्दा
Spread the love

स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया। भारत ने इस पर अपनी सख्त आपत्ति जताई है और ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के सामने इसे उठाया। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को खालीस्तानी कट्टरपंथियों ने ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया था। जिन लोगों ने भारतीय उच्चायुक्त को रोका वे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के समर्थक बताए जा रहे हैं।

घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब विक्रम दोराईस्वामी वहां एक मीटिंग के सिलसिले में जा रहे थे। यह मीटिंग अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा समिति से होने वाली थी। लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें खालीस्तानी कट्टरपंथियों से जूझना पड़ा। उन्हें गुरुद्वारे के भीतर जाने से रोक दिया गा।

एक खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि हमारी उनसे नोंकझोक हुई। हमें नहीं लगता कि जो कुछ भी हुआ उससे गुरुद्वारा कमेटी खुश है। लेकिन ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं है।

वीडियो भी आया सामने

इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक खालिस्तानी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से विवाद करता नजर आ रहा है। इसके बाद गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी का व्यक्ति खालिस्तानी से उसका फोन छीनने की कोशिश करता नजर आता है लेकिन असफल रहता है। वीडियो में दो खालिस्तानी भारतीय उच्चायुक्त की कार के पास जाते दिखाई देते हैं, वे उनकी कार खोलने की कोशिश करते हैं लेकिन कार अंदर से बंद होती है। इसके बाद कार पीछे हटती है और क्योंकि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कोई सदस्य हस्तक्षेप नहीं करता है तो वापस चली जाती है।

Related post

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी को हमला का बना रहा प्लान आतंकी पन्नू, कहा- बदला लेंगे

CM भगवंत मान की हत्या की धमकी: 26 जनवरी…

Spread the loveखालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ गए हैं। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने…
CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, अगर बीच में आए तो… खालिस्तान संगठन SFJ ने दी धमकी

CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है,…

Spread the loveखालिस्तान समर्थक अमृतपाल की जोर शोरे से तलाश जारी ही। वहीं उसके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…
खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग से उतारा तिरंगा, दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक तलब

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग से उतारा…

Spread the loveभारत में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जिसके विरोध में ब्रिटेन की राजधानी…