• 02/04/2023

CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, अगर बीच में आए तो… खालिस्तान संगठन SFJ ने दी धमकी

CM को धमकी: हमारी लड़ाई भारत सरकार से है, अगर बीच में आए तो… खालिस्तान संगठन SFJ ने दी धमकी
Spread the love

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की जोर शोरे से तलाश जारी ही। वहीं उसके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है। जेल में बंद अपने साथियों को लेकर खालिस्तानी संगठन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी दी है। सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से पत्रकारों को फोन कर ये धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि खालिस्तान समर्थकों की लड़ाई भारत सरकार और पीएम नरेन्द्र मोदी से है। इसलिए सीएम को इस मामले में बीच में ना आकर हिंसा का शिकार होने से बचना चाहिए।

Also Read: 4 Suicide: ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ पहाड़ी कोरवा ने परिवार सहित की आत्महत्या, पति-पत्नी और 2 बच्चों ने लगाई फांसी 

एसएफजे के सदस्य ने असम के 12 पत्रकारों को फोन किया और उन्हें बताया कि वह यह मैसेज गुरुपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से दिया जा रहा है। धमकी देने वाले ने कहा कि असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है। सीएम सरमा इस बात को ध्यान से सुनें। खालिस्तान समर्थक सिखों की लड़ाई भारतीय शासन और मोदी से है। ऐसा न हो कि सरमा इस हिंसा का शिकार हो जाएं।

अलगाववादियों ने आगे कहा कि पंजाब से असल ले गए अमृतपाल समर्थकों को प्रताड़ित करने का अगर असम सरकार सोच रही है तो इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की ही होगी। उनका संगठन लोकतांत्रिक तरीके से जनमत संग्रह के जरिए पंजाब को भारत से अलग कराने की कोशिश कर रहा है।

आपको बता दें खालिस्तान की मांग को लेकर अमेरिका में साल 2007 में सिख फॉर जस्टिस संगठन की शुरुआत हुई थी। इस संगठन का कामकाज गुरुपतवंत सिंह पन्नू देखता है। संगठन का मकसद पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्तान बनाने का है। इस संगठन की फंडिंग भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के द्वारा ही की जाती है।

 

Related post

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर इंदिरा के हत्यारे के बेटे ने भी जीता चुनाव, जेल में रहकर हासिल की फतह

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लेकिन इन सबके बीच जेल में बंद कुछ ऐसे प्रत्याशी भी…
‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी…

Spread the loveराहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा नागालैंड से असम पहुंच चुकी है। असम के…