• 01/10/2023

पूर्व मंत्री बुरे फंसे, न्यूड वीडियो कॉल के बाद लड़की ने वसूले 20 हजार, अब कर रही 2 लाख की डिमांड

पूर्व मंत्री बुरे फंसे, न्यूड वीडियो कॉल के बाद लड़की ने वसूले 20 हजार, अब कर रही 2 लाख की डिमांड
Spread the love

देश में सेक्सटॉर्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब एक पूर्व मंत्री भी सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार बन गए हैं। गिरोह की धमकी से डर के नेता जी ने तो पहले 20 हजार रुपये भी दे दिए। लेकिन जब डिमांड बढ़कर 2 लाख रुपये तक पहुंच गई तो नेता जी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मामला बिहार का है। यहां एक पूर्व मंत्री की एक फेसबुक में लड़की से दोस्ती हो गई। दोस्ती बढ़ी तो अक्सर ही फोन पर उन दोनों की बातें हुआ करती थी। पिछले दिनों युवती ने नेताजी को वीडियो कॉल कर दिया। नेताजी ने हमेशा की तरह उसकी कॉल रिसीव भी कर ली लेकिन इस दफा लड़की पूरी तरह से न्यूड थी। लड़की को नग्न अवस्था में देखकर पूर्व मंत्री ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। लेकिन तब तक लड़की ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।

इसके बाद सेक्सटॉर्शन गिरोह ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। पहले तो पूर्व मंत्री से 20 हजार की रकम वसूली गई। बाद में गैंग के एक सदस्य दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर नेताजी को कॉल कर दिया। उसने नेताजी को स्क्रीनशॉट भेजा और जेल भेजने की धमकी दी।

थोड़ी देर बाद फिर नेताजी को कॉल किया गया। अबकी बार लड़की का पति बनकर उनसे बात की गई और 2 लाख रुपये की डिमांड की। जिसके बाद नेताजी ने साइबर थाना में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही गैंग के सभी सदस्य हवालात के भीतर होंगे।

Related post

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर…

Spread the loveबिहार के सारण में प्रेमी जोड़े का अजब गजब मामला सामने आया है। जहां शादी से इनकार करने पर…
ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, जांच में जुटी साइबर पुलिस

ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 36 लाख की ठगी,…

Spread the loveकानपुर जिले से एक महिला से 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यहां चकेरी थाना…
कहीं आपके बच्चों को तो नहीं आ रहे ऐसे कॉल, फर्स्ट डिवीजन पास कराने वालों से सावधान!

कहीं आपके बच्चों को तो नहीं आ रहे ऐसे…

Spread the loveबैकुंठपुर में 10वीं-12वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को साइबर ठग अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे…