• 01/10/2023

सबसे ताजा सर्वे: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार?

सबसे ताजा सर्वे: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार?
Spread the love

साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें कि हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेशज्यों पर देश भर की नजर है। इन तीन राज्यों को अगले साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव को लेकर इन राज्यों में सियासी बिसातें बिछनी लगी है। इऩ तीन राज्यों के चुनाव को लेकर कई सर्वे आ चुके हैं। जिसमें सत्ता को लेकर भविष्यवाणियां की गई है।

इन सर्वे में सबसे ताजा सर्वे में इंडिया टीवी के लिए ईटीजी ने तीन राज्यों में सर्वे किया गया है। सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीटों में कांग्रेस को 118-128 सीटें मिल सकती है, वहीं भाजपा को 102-110 सीटें प्राप्त हो सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

इस सर्वे के मुताबिक राजस्थान की 200 सीटों में से कांग्रेस 91-101 सीटें और भाजपा 95-105 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के रिजल्ट के मुताबिक राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार बना रही है। हालांकि रिजल्ट एकदम करीबी मुकाबला बता रहैं।

वहीं छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से कांग्रेस को 48-60 सीटें मिल सकती है। वहीं भाजपा 28-40 सीटें जीत सकती है। इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता धारी दल से काफी पीछे नजर आ रही है। यानी कि सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

Related post

ED RAID : छतीसगढ़ ED की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ED RAID : छतीसगढ़ ED की बड़ी कार्रवाई, तीन…

Spread the loveराजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक बड़ी और अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारिक और प्रशासनिक…
जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध…
CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल

CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30…