• 01/10/2023

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर बनी सहमति, आधे से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम, लिस्ट लेकर माकन दिल्ली रवाना

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर बनी सहमति, आधे से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम, लिस्ट लेकर माकन दिल्ली रवाना
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस स्क्रीनिंग की चल रही बैठक खत्म हो गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 90 सीटों पर सहमति बन गई है। जल्दी ही दिल्ली में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी और नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर नाम फाइनल करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की अध्यक्षता में राजीव भवन में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद थे।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर लंबी बैठक चली। माना जा रहा है कि जल्दी ही दिल्ली में सीईसी की बैठक में सभी नामों पर मुहर लग जाएगी।

आपको बता दें बीजेपी ने पिछले महीने ही 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष 69 सीटों पर जल्दी ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

 

Related post

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष…
BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार…

Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद…
रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने…

Spread the loveरायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया, जब…