• 01/10/2023

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस का उसी दिन बस्तर बंद का ऐलान, ये है विरोध की वजह

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस का उसी दिन बस्तर बंद का ऐलान, ये है विरोध की वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के लिए कुछ ही समय बाकी है। दोनों प्रमुख दलों के नेताओं की प्रदेश में आवाजाही जारी है। ऐसे में सूबे की सियासत गरमाई हुई है। 3 अक्टूबर को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बस्तर आगमन है। कांग्रेस ने उसी दिन बस्तर बंद का ऐलान कर दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर नगरनार संयंत्र बेचने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र से बस्तर के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी इसको बेचने का विरोध करेगी। हम 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का पूरा समर्थन करते हैं।

उधर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में देने का बस्तर में विरोध हो रहा है। नगरनार स्टील प्लांट केंद्र नहीं चला पा रहा है तो उसे छत्तीसगढ़ सरकार को दे दो हम उसे चलाएंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि विनिवेशीकरण की प्रक्रिया में ऐसा क्लाज लगा दिया है कि निजी हाथों की जगह राज्य सरकार यह प्लांट ना ले सके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना हो रही थी तो छत्तीसगढ़ के लोगों ने इस प्लांट को निजी हाथों में देने के लिए जमीन नहीं दी है। नगरनार स्टील प्लांट से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद की गई है। यहां के विकास की उम्मीद की गई है। यह उम्मीद की गई है कि इससे हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी। लेकिन अब दिख रहा है कि प्लांट की स्थापना के बाद इसे निजी हाथों को सौंपने की साजिश की जा रही है। सारे सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना चकनाचूर नहीं होने देंगे। हम नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में देने का विरोध करेंगे।

कांग्रेस ने की मांग

1. नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने की प्रक्रिया रोकी जाए।
2. एनएमडीसी का मुख्यालय हैदराबाद से बस्तर लाया जाए।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…