• 01/10/2023

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर बनी सहमति, आधे से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम, लिस्ट लेकर माकन दिल्ली रवाना

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर बनी सहमति, आधे से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम, लिस्ट लेकर माकन दिल्ली रवाना
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस स्क्रीनिंग की चल रही बैठक खत्म हो गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 90 सीटों पर सहमति बन गई है। जल्दी ही दिल्ली में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी और नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर नाम फाइनल करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की अध्यक्षता में राजीव भवन में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद थे।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर लंबी बैठक चली। माना जा रहा है कि जल्दी ही दिल्ली में सीईसी की बैठक में सभी नामों पर मुहर लग जाएगी।

आपको बता दें बीजेपी ने पिछले महीने ही 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष 69 सीटों पर जल्दी ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

 

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…