• 02/10/2023

जमीन विवाद में एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 6 की हत्या, एक का बदला लेने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा

जमीन विवाद में एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित 6 की हत्या, एक का बदला लेने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संंघर्ष में कईयों को मौत के घाट उतार दिया। प्रशासन ने अभी तक 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

मामला रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले दो परिवारों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। आज सोमवार सुबह 8ः30 बजे के आसपास एक बार फिर विवाद शुरु हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि हथियार निकलकर सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में बेरहमी से 6 लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से एक शख्स है।

बताया जा रहा है कि विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। प्रेम यादव की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोलते हुए पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या कांड में घायल एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…