• 13/07/2022

दिमाग में बैठा शक का कीड़ा, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि सहम गई राजधानी…

दिमाग में बैठा शक का कीड़ा, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि सहम गई राजधानी…
Spread the love

रायपुर। पुरानी थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी, इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर संदेह था, उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी शक के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक कमलेश निवासी दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी उतई का रहने वाला था। उसका गांव में ही रहने वाली अर्चना साहू से विगत 12 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने अब तक विवाह नहीं किया था और दोनों एक-दूसरे से लगातार मिलते रहते थे। मृतिका अर्चना साहू डॉयल 112 के कॉल सेंटर में पिछले 5 सालों से काम कर रही थी और राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती इलाके में किराए का मकान लेकर रहती थी। पिछले कुछ दिनों से कमलेश को शक था कि मृतिका अर्चना का किसी और युवक के साथ मेलजोल बढ़ गया है। यह बात उसके दिमाग में गहरी बैठती चली गई।

इसे भी पढ़ें : मच्छरों को हेल्दी रखने देश में बनाया गया स्पेशल डाइट, चौंकिए मत ये है वजह

मृतक कमलेश द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से इस बात का पता चला है कि इसी शक के चलते वह काफी परेशान चल रहा था। कल रात वह अर्चना के पुरानीबस्ती स्थित निवास में पहुंचा और कमरा अंदर से बंद कर लिया। अपने शक के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर कमलेश ने अर्चना पर ब्लेड और हथौड़े से हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और कमलेश को समझाने का प्रयास किया, मगर वो नहीं माना और अर्चना की हत्या कर स्वयं फांसी पर झूल गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें-जूनियर छात्र की पीट-पीटकर हत्या, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप…

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…