• 09/10/2023

Big Breaking: चुनाव तारीख की घोषणा, सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों में होगा मतदान, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

Big Breaking: चुनाव तारीख की घोषणा, सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों में होगा मतदान, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में डाले जाएंगे वोट
Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। सभी पांचों राज्यों में मतगणना एक साथ की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। पांचों राज्यों में इस बार अलग-अलग तारीखों को वोट डाले जाएंगे। हालांकि सभी पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

कब-कब होंगे चुनाव

  • मध्य प्रदेश – 17 नवंबर को मतदान होगा
  • राजस्थान- 23  नवंबर को मतदान होगा
  • तेलंगाना – 30
  • मिजोरम – 7 नवंबर को वोटिंग होगी ।
  • छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है।

कहां कितनी सीटें

  • मध्य प्रदेश – 230 विधानसभा सीटें
  • छत्तीसगढ़ – 90 सीटें
  • राजस्थान – 230 सीट
  • तेलंगाना- 119 सीटें
  • मिजोरम – 40 सीटें

कहां कितने वोटर्स

  • छत्तीसगढ़ – 2.03 करोड़
  • मध्य प्रदेश – 5.6 करोड़
  • राजस्थान – 5.25 करोड़
  • तेलंगाना – 3.17 करोड़
  • मिजोरम – 8.53 लाख मतदाता हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…