• 09/10/2023

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, Y+ सिक्योरिटी में रहेंगे किंग खान

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, Y+ सिक्योरिटी में रहेंगे किंग खान
Spread the love

किंगखान के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y+ कटैगरी की सिक्योरिटी दी है।

शाहरुख खान अपनी लगातार दो ब्लॉकबस्टर सुपरहिट मूवी पठान और जवान की कमाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी दोनों फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसके बाद से वे अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर के निशाने पर हैं।  इन सबके बीच शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित में शिकायत दी थी कि उन्हें जान से मारने के धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Y+ कटैगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

इससे पहले 2 पुलिस कर्मी ही शाहरुख खान की सिक्योरिटी में तैनात थे। उन्हें जो Y+ सिक्योरिटी प्रदान की गई है। उसका खर्चा खुद शाहरुख खान उठाएंगे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार को इसका भुगतान करना होगा।

शाहरुख खान के अलावा सलमान खान को भी Y+ सिक्योरिटी प्रदान की गई है। सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी।

Related post

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…
ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें…
ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया…