• 10/10/2023

शुभमन गिल पर बड़ा अपडेट, प्लेटलेट्स नीचे गिरे, वर्ल्ड कप टीम से भी हो सकते हैं बाहर, टीम सलेक्टर्स की होगी बैठक

शुभमन गिल पर बड़ा अपडेट, प्लेटलेट्स नीचे गिरे, वर्ल्ड कप टीम से भी हो सकते हैं बाहर, टीम सलेक्टर्स की होगी बैठक
Spread the love

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और शुभमन गिल के फैंस के लिए बुरी खबर है। डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से भी बाहर हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक भारत और अफगानस्तान मैच के बाद टीम सलेक्टर्स की बैठक होगी। जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि शुभमन गिल वर्ल्ड कप की टीम में रहेंगे या नहीं।

दरअसल शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल का प्लेटलेट्स 1 लाख से नीचे गिर गया है। कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका टेस्ट किया गया। शुभमन गिल की हालत को देखते हुए उनका 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले में खेलने में संदेह है। ये भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

बताया जा रहा है कि डेंगू के मरीजों को पूरी तरह ठीक होने में तीन सप्ताह का लंबा समय लग सकता है। ऐसे में उनके खेल पाना मुश्किल है। लिहाजा टीम सलेक्टर्स उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में मौका दे सकते हैं। ऐसे में यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ को कवर के रुप में टीम में शामिल हो सकते हैं।

शुभमन गिल की टीम में अहमियत इसी से समझ सकते हैं कि वे आईपीएल में 890 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। एशिया कप में शीर्ष पर थे। वहीं पिछली कुछ पारियों में उन्होंने 104, 74, 27, 121, 19, 58 और 67 बनाए।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…