• 11/10/2023

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या
Spread the love

पठानकोट हमले के मास्‍टरमाइंड आतंकवादी शाहिद लतीफ की पाकिस्‍तान में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। शाहिद लतीफ का ताल्लुक आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्‍मद से था। मारे गए आतंकी का नाम भारत के मोस्‍ट वांटेड आतं‍कवादियों की लिस्‍ट में शामिल था।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने शाहिद लतीफ को गोली मारकर हत्या कर दी। शाहिद लतीफ ने 2 जनवरी 2016 के पठानकोट हमले को अंजाम देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सियालकोट हमले का समन्‍वय भी शाहिद ने ही किया था। उसी ने जैश के 4 आतंकियों को पठानकोट में हमला करने के लिए भेजा था। शाहिद लतीफ को नवंबर 1994 में भारत में अरेस्‍ट किया गया था। उस पर आतंकी गतिव‍िधि को अंजाम देने का आरोप था। उसे यूएपीए के तहत अरेस्‍ट किया गया था। भारत में जेल की सजा काटने के बाद उसे साल 2010 में वाघा बार्डर के जरिए पाकिस्‍तान डिपोर्ट कर दिया गया था।

साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के प्‍लेन के हाइजैक  मामले में भी शाहिद लतीफ पर आरोप है। NIA की जांच में पता चला था कि शाहिद भारत से जाने के बाद एक बार फिर से पाकिस्‍तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था। भारत सरकार ने उसे वांछित आतंकियों की लिस्‍ट में शामिल किया था। पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी ISI उसकी सुरक्षा में लगी हुई थी लेकिन अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्‍या कर दी है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्‍तान में कई आतंकियों की हत्‍या की गई है।

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…