• 11/10/2023

दीवार से नेताजी का नाम मिटाने पर निगम कर्मियों की पिटाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

दीवार से नेताजी का नाम मिटाने पर निगम कर्मियों की पिटाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
Spread the love

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहित लग गई है। आचार संहिता को देखते हुए प्रशासनिक अमला राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर, फ्लैक्स के साथ ही, वॉल राइटिंग भी मिटा रहे हैं। भिलाई में इस कार्य में लगे निगम अमले के साथ राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है।

सेक्टर 7 में शराब के नशे में धुत्त दो लोग पहुंचे और निगम कर्मियों पर भाजपा नेताओं के ही बैनर-पोस्टर और वॉल राइटिंग मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। उनका आरोप था कि कांग्रेस के पोस्टर जस के तस टंगे हुए हैं। जिसके बाद आरोपियों ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट की।

निगम कर्मियों की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, शासकीय सेवक से मारपीट और धमकाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता भिलाई नगर थाना पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में कार्रवाई कर रही है।

Related post

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…
ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें…
ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया…