• 12/10/2023

‘दृश्यम’ की तरह उलझी पुलिस, लाश की तलाश में खेत की खुदाई, 3 साल पहले मारकर दफनाया था

‘दृश्यम’ की तरह उलझी पुलिस, लाश की तलाश में खेत की खुदाई, 3 साल पहले मारकर दफनाया था
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फिल्म दृश्यम की तर्ज पर ही हत्या का एक मामला सामने आया है। 3 साल पहले दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक साथी की हत्या कर दी औऱ शव को खेत में दफना दिया। अब शव को खोजने के लिए फसल लगे खेत में शव को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार का है। यहां 19 साल का युवक विकास कुमार कैवर्त्य साल 2020 में धनतेरस के दिन से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस की तफ्तीश अपने ही ढंग से चलती रही और 3 साल बीत गए। युवक का कुछ भी पता नहीं चला।

अचानक पुलिस को मुखबीर से युवक की हत्या होने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने धूल हटाकर फाइल को खोला। पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धनतेरस के दिन सभी दोस्त बैठे थे, इसी दौरान मामूली सी बात पर उनका विकास से विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को खेत में दफना दिया।

मामले में पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर फसल लगे खेत में शव की तलाश शुरु कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में खेत की खुदाई शुरु की गई है। अब चूंकि हत्या को 3 साल बीत चुके हैं और आरोपी भी सही जगह नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में शव को बरामद कर पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Related post

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ मिनी सिटी बसें, किराया होगा 25 रुपये

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ…

Spread the loveरायपुर। रायपुर शहर में आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इन बसों के शुरू…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित…

Spread the loveरायपुर--वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर…
इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी, महंगाई-बेरोजगारी समेत पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी,…

Spread the loveनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज सोमवार को इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…