• 12/10/2023

मोबाइल फोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की ‘गंभीर चेतावनी’, अपने फोन में तुरंत करें ये बदलाव

मोबाइल फोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की ‘गंभीर चेतावनी’, अपने फोन में तुरंत करें ये बदलाव
Spread the love

अगर आप Android ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत सरकार ने Android मोबाइल यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। Android OS Version 11, 12, 12L और 13 पर काम करने वालों हैंडसेट यूजर्स के लिए चेतावनी है।

एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो, गूगल, वन प्लस, रेडमी जैसे कई ब्रांड के फोन काम करते हैं। Apple iPhone को छोड़कर किसी भी दूसरे ब्रांड के फोन का इस्तेमाल करने वालों को अब सावधान रहने की जरुरत है।

इंटरनेट और वर्चुअल दुनिया के खतरों से बचाने के लिए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मल्टीपल वल्नरबिलिटी (लूप होल/कमजोरियों) का खुलासा किया गया है। जो एंड्रॉयड मोबाइल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इन वल्नरबिलिटी की मदद से हैकर्स आम लोगों के फोन में मौजूद डेटा पर सेंध लगा सकते हैं।

भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली CERT-In के मुताबिक इन वल्नरबिलिटी की मदद से हैकर्स और स्कैमर्स एंड्रायड ऑपरेटिंस सिस्टम वाले स्मार्टफोन से सेंसटिव डेटा (फोटो, वीडियो या कोई फाइल इत्यादि) को एक्सेस कर सकते हैं। यही नहीं वे बैंक खाते तक में सेंध लगा सकते हैं।

CERT-In के अनुसार इन वल्नरबिलिटी की मदद से Android OS पर काम करने वाले हैंडसेट के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम , मीडियाटेक कंपोनेंट्स, Unisoc कंपोनेंट्स, Qualcomm कंपोनेंट्स आदि पर सेंध मार सकता है। यूजर्स को बताए बिना वे मोबाइल का एक्सेस तक ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे रहें सुरक्षित

मोबाइल कंपनियां यूजर्स के लिए समय-समय पर OS और सिक्योरिटी अपडेट जारी करती है। समय समय पर यूजर्स को मोबाइल के ओएस को अपडेट करते रहना चाहिए।

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…