• 12/10/2023

युवती का अपहरण कर मांगी गई 15 लाख रुपये की फिरौती, 14 दिन बीत गए

युवती का अपहरण कर मांगी गई 15 लाख रुपये की फिरौती, 14 दिन बीत गए
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक युवती का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने युवती को छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये फिरौती की मांग किए हैं। अगवा की गई युवती के मोबाइल फोन से अपहरणकर्ताओं ने डिमांड की है। इसके साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई है कि पैसा नहीं मिलने पर सर कलम कर डेड बॉडी घर भेज दी जाएगी। युवती पिछले 14 दिन से लापता है लेकिन पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने की बजाय गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज किया है।

मामला कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के चुनभट्ठी गांव का है। युवती का परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है। पिता खेती किसानी का काम करते हैं। बेटी सिलाई का काम करके परिवार का हाथ बंटाना चाहती थी। इसलिए वो अपने गांव से कोरबा में रहने वाली एक सहेली के घर आना जाना करती थी। 28 सितंबर को वो कोरबा के लिए निकली लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता का कहना है कि अगले दिन 29 सितंबर को बेटी के मोबाइल से कॉल आया। फोन करने वाले ने बेटी को अगवा करने की बात कही और 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पैसा नहीं देने पर बेटी की हत्या कर शव घर भेजने की धमकी दी गई।

पिता ने बांगो थाना में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। मजबूर पिता पुलिस थाना के चक्कर काटते रहे। मामले में पिता ने जब आला अधिकारियों से गुहार लगाई तब जाकर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…