• 15/10/2023

CG में पुलिस अफसर तस्करी करते गिरफ्तार, साथियों के साथ भेजा गया जेल

CG में पुलिस अफसर तस्करी करते गिरफ्तार, साथियों के साथ भेजा गया जेल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के आरोप में पुलिस विभाग में पदस्थ ASI सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सागौन लकड़ी के चिरान की तस्करी करते पकड़े गए।

बताया जा रहा है कि वन विभाग को लंबे समय से तस्करी की सूचना मिल रही थी। मुखबीर की पुख्ता सूचना के बाद दंतेवाड़ा फॉरेस्ट रेंज के बारसूर और नारायणपुर सेक्सन के अंतर्गत सातधार के हितालकुडुम गांव में वन विभाग के अमले ने दबिश दी। सागौन को सड़क निर्माण में लगे टिप्पर में भरकर ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने आरोपियों के पास से सागौन की लकड़ी जब्त कर ली है। जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपए बताई जा रही है।

सागौन तस्करी में नारायणपुर जिले के कडियामेटा में तैनात पुलिस विभाग का एएसआई सोभी राम नेताम को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस में होने का फायदा उठाकर नेताम सागौन की तस्करी किया करता था। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…