• 15/10/2023

नवरात्रि 2023: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें पूजन मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

नवरात्रि 2023: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें पूजन मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व
Spread the love

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से भक्तों को अनेकों प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती है। माता की विधि पूर्वक पूजा करने से तप की शक्ति, सदाचार, संयम के साथ ही बुद्धि, विवेक और धैर्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है।

पूजा का मुहूर्त

  • अमृत मुहूर्त – सुबह 06:22 – सुबह 07:48
  • उत्तम मुहूर्त – सुबह 09:14 – सुबह 10:40
  • शाम का मुहूर्त – शाम 04:25 – शाम 05:51

पूजा विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। मंत्र के द्वारा आसन को शुद्द कर लें और आचमन करें। उसके बाद दीप प्रज्वलित करें। मां को अर्ध्य दें। अक्षत, सिंदूर, लाल गुड़हल का फूल और सफेद कमल का फूल चढ़ाएं। मां को मिश्री और दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद पाठ करें, आरती करें और अंत में गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

मां ने किया था कठोर तप

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। देवर्षि नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, ताकि वे भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान शिव की आराधना के दौरान उन्होंने हजारों वर्ष तक केवल फल खाकर कठिन तपस्या की। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सैकड़ों तक शाक खाकर रहीं। इनकी उपासना से तप, ज्ञान और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…