• 15/10/2023

गंगाजल GST और सियासत: अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की भाजपा की शिकायत, कहा- झूठी शिकायत कर भ्रम फैला रहे

गंगाजल GST और सियासत: अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की भाजपा की शिकायत, कहा- झूठी शिकायत कर भ्रम फैला रहे
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले गंगाजल पर GST के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत के बाद अब कांग्रेस ने भी आयोग का दरवाजा खटखटाया है और भाजपा की शिकायत की है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा गंगाजल पर जीएसटी लगाया जाता है। इस तथ्य को छुपाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग के नाम का दुरुपयोग किया है और गलत शिकायत कर समाचार माध्यमों में खबर छपाया है।

सुशील आनंद शुक्ला ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि 15 अक्टूबर 2023 को विभिन्न समाचार पत्रों में खबर छपी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया है, यह गलत प्रचारित किया और भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत की है।

केंद्र सरकार डाक विभाग के माध्यम से जो गंगाजल की बिक्री करता है उसके 35 रू के बोटल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ी रहती है। इस आशय का आदेश मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के जनरल मैनेजर ( B.D.) के परिपत्र 11-05/2016 BD&MD में साफ है यह परिपत्र उत्तराखंड सर्कल के ईमेल डेट 10/08/2023 के संबंध में जारी हुआ है (जिसकी छाया प्रति संलग्न है)। इसके परिपत्र के बिंदु 3 में स्पष्ट है कि गंगाजल के 35 रू. के फिक्स रेट वाले बोतल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ा है।

इस आदेश के बाद भाजपा अपनी केंद्र सरकार की कारगुजारी पर पर्दा डालने झूठी शिकायत कर चुनाव आयोग के नाम का दुरूपयोग कर रही। चुनाव आयोग में झूठी शिकायत और भ्रम फैलाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने का अनुरोध करता हूं।

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…