• 15/10/2023

गंगाजल GST और सियासत: अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की भाजपा की शिकायत, कहा- झूठी शिकायत कर भ्रम फैला रहे

गंगाजल GST और सियासत: अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की भाजपा की शिकायत, कहा- झूठी शिकायत कर भ्रम फैला रहे
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले गंगाजल पर GST के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत के बाद अब कांग्रेस ने भी आयोग का दरवाजा खटखटाया है और भाजपा की शिकायत की है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा गंगाजल पर जीएसटी लगाया जाता है। इस तथ्य को छुपाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग के नाम का दुरुपयोग किया है और गलत शिकायत कर समाचार माध्यमों में खबर छपाया है।

सुशील आनंद शुक्ला ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि 15 अक्टूबर 2023 को विभिन्न समाचार पत्रों में खबर छपी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया है, यह गलत प्रचारित किया और भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत की है।

केंद्र सरकार डाक विभाग के माध्यम से जो गंगाजल की बिक्री करता है उसके 35 रू के बोटल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ी रहती है। इस आशय का आदेश मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के जनरल मैनेजर ( B.D.) के परिपत्र 11-05/2016 BD&MD में साफ है यह परिपत्र उत्तराखंड सर्कल के ईमेल डेट 10/08/2023 के संबंध में जारी हुआ है (जिसकी छाया प्रति संलग्न है)। इसके परिपत्र के बिंदु 3 में स्पष्ट है कि गंगाजल के 35 रू. के फिक्स रेट वाले बोतल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ा है।

इस आदेश के बाद भाजपा अपनी केंद्र सरकार की कारगुजारी पर पर्दा डालने झूठी शिकायत कर चुनाव आयोग के नाम का दुरूपयोग कर रही। चुनाव आयोग में झूठी शिकायत और भ्रम फैलाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने का अनुरोध करता हूं।

Related post

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही…